शाजापुर। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के नगरीय चुनावों के नतीजे घोषित किए गए, जिसमें भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जैसे-जैसे परिणाम आते गए भाजपाईयों ने जश्न मनाना शुरु कर दिया। शाम करीब 4 बजे आजाद चौक में भाजपा नगर मंडल व भाजयुमो द्वारा आतिशबाजी कर उप्र के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत की सभी को बधाई दी और मुंह मीठा कर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष केसरीमल सांकलिया, भाजपा नगर अध्यक्ष शीतल भावसार, भाजपा नगर महामंत्री आशीष नागर, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम चंद्रवंशी, सचिन भावसार, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अंकित आचार्य, महामंत्री गोपाल राजपूत, बालकृष्ण यादव, राहुल परमार, विक्रम कुशवाह, अतुल पालीवाल, विक्रम मालवीय, दुष्यंत सोनी, बंटी भावसार, प्रहलाद गवली, नरेंद्र यादव, रवि गवली, हेमराज भावसार, सचिन गवली, अजय चंदेल, सनी जायसवाल, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी महेश गवली सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Shahzad Khan
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment