पोस्टमेट्रिक छात्रवृत्ति से एससी वर्ग के शैक्षणिक स्तर  मे क्रांतिकारी परिवर्तन होगा, देश का गौरव बढ़ाने का काम कर रही मोदी सरकार: सांसद श्री सोलंकी ने शाजापुर में कहा,

*शाजापुर*/ केंद्र की सरकार देश का गौरव बढ़ाने का काम कर रही है। कुछ लोग अच्छी नीतियों का भी विरोध कर रहे हैं। परंतु पूरा देश मोदी सरकार के साथ खड़ा है। देश में जन कल्याणकारी योजनाएं लगातार लागू हो रही हैं। और उनका लाभ भी जनता को मिल रहा है। उक्त बातें क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने शनिवार को स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। श्री सोलंकी ने कहा कि केंद्र की लोकप्रिय सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए अनुसूचित जाति से संबंधित छात्रों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में बजट में ऐतिहासिक वृद्धि की है। जो बजट 1100 करोड़ रुपए का था वह अब  सालाना 6 हजार करोड रुपए का हो जावेगा। जिससे एससी वर्ग के छात्र छात्राओं को अपनी शिक्षा के लिए भरपूर सहायता प्राप्त होगी । और यह योजना  उनके शैक्षणिक जीवन के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
                  श्री सोलंकी ने कहा की गरीब अनुसूचित जाति के परिवारों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए यह योजना लागू की गई है। साथ ही इस योजना के तहत राज्यों को केंद्रीय सहायता लगभग 5 गुना बढ़ा दी गई है। श्री सोलंकी ने कहा की एससी वर्ग के शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए यह सबसे बड़ी योजना है। जिसके तहत साठ लाख  छात्र छात्रवृत्तियां दीं जावेगी। हर गरीब घर से छात्रों के नामांकन करने का अभियान चलेगा। और पढ़ाई छोड़ देने वाले बच्चो को भी  शिक्षा प्रदान की जाने के लिए प्रोत्साहन दिया जावेगा। इसके तहत अगले 5 वर्षों में लगभग 1.36 करोड सबसे गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति दी जावेगी। श्री सोलंकी ने कहा की छात्रवृत्ति के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाया जाएगा और इस संबंध में छात्रों को समय पर  और परेशानी मुक्त भुगतान के लिए अत्याधुनिक आईटी प्लेटफार्म का भी उपयोग किया जावेगा। साथ ही 60% केंद्रीय हिस्सेदारी का भुगतान भी सीधे छात्रों के खातों में ही किया जाएगा। श्री सोलंकी ने कहा की समय पर छात्रवृत्ति के भुगतान से छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने मैं भी सुविधा होगी।
                  पत्रकार वार्ता के दौरान प्रमुख रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अम्बाराम कराडा,पूर्व विधायक श्री गिरिराज मंडलोई, भाजपा जिला महामंत्री संतोष बराड़ा, नगर अध्यक्ष नवीन राठौर, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री सतीश पाटीदार सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश टेलर ने किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बरगी के ट्रांसफार्मर कंपनी में लगी भीषण आग, बिजली हुई बंद     |     बस्तियों और खेत खलिहानों में तेंदुओं का आतंक, दहशत में गुजर रहीं रातें     |     पन्ना कलेक्टर ने बुंदेली में की अपील-एई 26 अप्रैल खां मतदान में बढ़चढ़ के भाग लओ है     |     मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग     |     जनसभा में बोले सीएम मोहन यादव, देश में कमल खिलाने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती     |     मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग     |     खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल     |     मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग     |     ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट…     |     मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें