कांग्रेस के बंद को नगरवासियों ने दिया पूर्ण समर्थन – पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद रखे प्रतिष्ठान

शाजापुर। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांगे्रस के महज छोटे से आह्वान पर पूरे शहर ने एक होकर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और मोदी सरकार द्वारा डाले गए महंगाई के बोझ का खुलकर विरोध किया। हालांकि कांग्रेस ने तो आधे दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया था, लेकिन शहरवासी इस तरह बढ़ती महंगाई से परेषान हैं कि पूरे दिन शहर में सन्नाटा छाया रहा।
वर्तमान में पेट्रोल करीब 100 रू., डीजल 88 लीटर और गैस सिलेंडर 860 रू. कीमत चुकाकर लेेना पड़ रहा है। जिससे आमजनों के घर का बजट बिगड़ गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने आवाज उठाई और लोगों से समर्थन की अपील की, जिसे लोगों ने स्वीकार किया और शहर के बाजारों में दिनभर सन्नाटा छाया रहा और लोगों ने प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रदेष बंद के आह्वान का लोगों ने पूर्ण समर्थन किया। जिसके चलते शहर के सभी बाजार पूरी तरह बंद रहे और दिनभर सन्नाटा छाया रहा। हालांकि कांग्रेस ने तो आधे दिन के बंद का आह्वान किया था लेकिन लोगों में बढ़ती महंगाई के प्रति इतना आक्रोष था कि लोगों ने दिनभर अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र व्यायस, बालकृष्ण चतुर्वेदी, विधायक प्रतिनिधि आषुतोष शर्मा, किसान कांगे्रस जिलाध्यक्ष कैलाष मटोलिया, विनीत वाजपेयी, सीताराम पवैया, पार्षद राजेष पारछे, सत्या वात्रे, अकील वारसी, संजीव त्रिवेदी, वरूण त्रिवेदी, विधानसभा अध्यक्ष सलमान शेख, विधानसभा महासचिव प्रदीप रघुवंषी, धीरेंद्रसिंह भदौरिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपक निगम, नरेष्वरप्रताप सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंकीत अंबावतिया, सचिन पाटीदार, इरषाद नागौरी, पवन नरवले, षिव गुर्जर, नीरज वैष्णव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष वाजिद अली शाह, लखन मंडोर, अजय जाटव, जीतू भावसार, श्याम गिरी, दिनेष नायक आदि कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता पं. गोविंद शर्मा ने दी।
हाथों में तख्ती लेकर अपील करने निकले कांग्रेसी
कांगे्रस जिलाध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना, विधायक प्रतिनिधि आशुतोष शर्मा एवं ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष इरषाद खान के नेतृत्व में कांग्रेसियों का दल हाथों तख्तियां लेकर सुबह 9 बजे से बाजार में निकले और जो प्रतिष्ठान जानकारी के अभाव मेें खुले थे उन्हें भी निवेदन कर बंद करवाया। देखते ही देखते पूरे बाजार में सन्नाटा छा गया और लोगों ने कांग्रेस की अपील को स्वीकार करते हुए इस बंद को पूरा समर्थन दिया। बस स्टैंड पर तो आलम ये था कि यहां केवल बंद बसों के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा था तो शहर के नई सड़क, सोमवारिया बाजार, मगरिया चैराहा, मीरकला बाजार पूरी तरह बंद रहे, जहां पहुंचे ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वेयर हाउस से गेहूं से भरा ट्रैक्टर ले उड़े थे चोर, पुलिस ने बेचने से पहले चोरों से बरामद कर किसान को लौटाया     |     रिश्ते में खटास आने पर व्यक्ति ने की अपने ‘लिव-इन पार्टनर’ के बेटे की हत्या     |     छत्तीसगढ़ के इतिहास में नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, सुरक्षाबलों ने ढेर किए 29 नक्सली     |     पन्ना टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ काला भेड़िया, हैरान हुए लोग…     |     सिंगरौली में दर्दनाक हादसा, टायर फटने से पलट गया ट्रैक्टर, ड्राइवर की हुई मौत..     |     इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा, नीलगाय से टकराकर पलट गई कार, दो महिलाओं समेत 3 की मौत…     |     नारायणपुर में BJP नेता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी     |     अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़कों पर उतरी AAP की छात्र विंग, DU में निकाला मशाल मार्च     |     ‘पीएम मोदी भ्रष्टाचार के चैम्पियन, 150 सीटों पर सिमट जाएगी बीजेपी’, संयुक्त प्रेस कॉन्फेंस में राहुल और अखिलेश का वार     |     सलमान के घर फायरिंग कर मंदिर में आराम फरमा रहे थे लॉरेंस के गुर्गे, पुजारी बन पहुंची पुलिस, फिर….     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें