“ग्रीन शाजापुर” अभियान में रोपित पौधों पर क्यूआर कोड जारी होगा

शाजापुर, 17 अगस्त 2020/ शाजापुर जिले में 15 से 31 अगस्त 2020 तक वृक्षारोपण किये जाने के लिए “ग्रीन शाजापुर” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में रोपित पौधों पर क्यूआर कोड जारी होगा, जिससे पौधे की ट्रेकिंग की जा सकेगी। रोपित पौधे की स्थिति की जानकारी पौधारोपण करने वाले को भी मिलेगी।

कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने बताया कि अभियान के दौरान निर्धारित अवधि में सभी विभाग प्रमुखों द्वारा अपने-अपने ग्राम स्तर के अधिकारियों के माध्यम से शासकीय भूमि/निजी भूमि पर वृक्षारोपण का कार्य किये जाने एवं अपने कार्य क्षेत्र में पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाकर समस्त जिला अधिकारियों को सूचित भी किया जा चुका है। अभियान के दौरान रोपित किये गये पौधों पर क्यू.आर. कोड जारी होगा जिससे उक्त पौधे की ट्रेकिंग भी की जा सकेगी, जिससे स्वयं भी देख सकते हैं। क्यू.आर. कोड के लिए अपने एण्ड्राईड मोबाईल फोन से प्ले स्टोर के माध्यम से “GreenGENE” नाम की एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगी। एप्लीकेशन के पश्चात Generate QR Code पर जाकर QR Code जनरेट कर सकते हैं। जनरेट कोड पर जाकर रेट 0 देखते हुए Buy Now करना होगा। तत्पश्चात MY QR Code Option पर जाकर QR Code Display होंगे, उसमें से एक QR Code को क्लिक कर जो पेड़ लगाया जा रहा हैं उसकी डिटेल जानकारी भरने के पश्चात लगाये गये पौधे की फोटो क्लिक कर अपलोड करने हेतु सबमिट करना होगा। “GreenGENE” एप्लीकेशन डाउनलोड में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर श्री पीयुष मोबाईल्‍ा नम्बर 7999934710 से सम्पर्क कर सकते हैं। कलेक्टर श्री जैन ने सभी जिला अधिकारियों को समय-सीमा का ध्यान रखते हुए इस अभियान को सफल बनाने के लिए निर्धारित किये लक्ष्य अनुसार पौधे रोपित करने के निर्देश दिए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक     |     अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान?     |     पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर     |     देवास और उज्जैन रोड पर बने एसएसटी चेक पाईंट का निरीक्षण     |     मुजफ्फरपुर: घर पर चल रहा था मां का श्राद्ध, छोटा भाई बना हैवान… बड़े भाई को काटकर नदी में फेंका     |     मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने ED को भी स्टेटस रिपोर्ट में देरी पर लगाई फटकार     |     संदेशखाली, भूपतिनगर के बाद अब रामनवमी में हिंसा, लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में क्यों मचा बवाल?     |     चुनाव चिह्न के साथ बार कोड देने का सुप्रीम कोर्ट का प्रस्ताव, ECI का इनकार, फैसला सुरक्षित     |     जब बीहड़ में बैठा डकैत ददुआ तय करता था कौन बनेगा सांसद, विधायक और प्रधान     |     उज्जैन कलेक्टर द्वारा बड़ी कार्यवाही, जिले के 16 निजी स्कूलों पर 2-2 लाख रु. का जुर्माना अधिरोपित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें