मो. बड़ोदिया, पोलायकलां एवं मक्सी में जागरूकता कार्यक्रम चलाए- कलेक्टर श्री जैन

कोविड-19 की रोकथाम के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा

शाजापुर, 31 अगस्त 2020/ मो. बड़ोदिया, पोलायकलां एवं मक्सी में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमित मरीज मिलने के कारण इन क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियाँ चलाएं एवं ज्यादा सेम्पलिंग का कार्य करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. प्रकाश विष्णु फुलम्ब्रीकर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती जूही गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. शुभम गुप्ता, एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मोहसीन खान, डीपीएम श्री लालसिंह भी मौजूद थे।

कलेक्टर ने सभी पॉजिटिव एक्टिव केसेस की समीक्षा करते हुए उनके संक्रमण की स्थिति की जानकारी ली। मो. बड़ोदिया, पोलायकलां एवं मक्सी में ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिलने के कारण जागरूकता के लिए गतिविधियाँ चलाएं। कोविड केयर सेंटर में भर्ती सभी मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखें, उन्हें समय पर भोजन एवं दवाईयां उपलब्ध कराएं। इसी तरह होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों की दिन में 3 बार मॉनिटरिंग करें। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के सर्वे की जानकारी कंट्रोल रूम को भी उपलब्ध कराएं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

परीक्षा में फेल होने के बाद छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमे में परिजन…     |     छत पर पत्नी का रेता गला, फिर कमरे में आकर युवक ने लगा ली फांसी     |     ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही मैरा लक्ष्य है- प्रवीण पाठक     |     युवक ने होटल में किया रेप, हड़प लिए 18 लाख…महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती-बोली- सर बचा लीजिए…     |     राजगढ़ में घर में पानी के टैंक में मिले मां – बेटी के शव, जांच में जुटी पुलिस…     |     घरों में खाना बनाने वाली मां और ड्राइवर पिता की बेटी ने कर दिया कमाल, दसवीं में प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान…     |     लोकसभा चुनाव 2024: कल छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर मतदान, इन दिग्गजों में होगा महा मुकाबला     |     साजिश या कुछ और…! पुलिस लाइन में खड़ी बसों-ट्रकों में लगी आग, मुख्तार के गैंगस्टर दोस्त की थीं ये गाड़ियां     |     गोली मारकर पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट, थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात…     |     25 साल पहले कैसे हुई अखिलेश की सियासी एंट्री, छोटे लोहिया ने टीपू को बनाया था कन्नौज का ‘सुल्तान’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें