कांग्रेस सेवादल ने मनाई सुभाषचंद्र बोस की जयंती

शाजापुर। कांग्रेस सेवादल द्वारा शनिवार को महूपुरा नदी चौराहे पर सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। सेवादल शहर अध्यक्ष साजिद कुरैशी के नेतृत्व में सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस मौके पर कुरैशी ने कहा कि सुभाषचंद्र्र बोस भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी और सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेजों के खिलाफ लडऩे के लिए उन्होने जापान के सहयोग से आजाद हिन्द फौज का गठन किया था और उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया। वहीं तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा का नारा भी उनका था जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया और भारतवासी उन्हें आज भी नेताजी के नाम से सम्बोधित करते हैं। वहीं पूर्व विधायक प्रतिनिधि सरदार मूसा आजम खान ने कहा कि आज ही के दिन मां भारती की गोद में वीर सपूत सुभाषचंद्र बोस ने जन्म लिया था, जिन्होने आजाद भारत के सपने को नई दिशा दी थी। देश की आजादी में उनके योगदान को सदैव ही याद रखा जाएगा। इस दौरान भोलू श्रीवास्तव, मोईन खान, आसिफ अंसारी, जावेद खान, इमरान दासा आदि मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूं नहीं कोई मदद करता… इजराइल और ईरान का साथ देने वाले देशों को बदले में क्या मिल रहा?     |     INDIA गठबंधन जल्द जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, होंगे ये 7 बड़े वादे     |     हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल     |     नक्सल प्रभावित बस्तर में वोटिंग शुरू, मतदाताओं में गजब उत्साह, 5 बजे से लगी लंबी कतारें     |     कमलनाथ और नकुलनाथ ने किया मतदान, पूर्व मुख्यमंत्री ने कह दी ये बड़ी बात…     |     भिंड में बड़ा हादसा, दो बाइक में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जल गए दोनों सवार     |     भाजपा में शामिल हुए महापौर विक्रम अहाके का यू – टर्न, नकुलनाथ के समर्थन में वोट डालने की अपील की…     |     दूल्हा-दुल्हन ने दिया मतदान जागरूकता का परिचय…शादी के मंडप से सीधे पहुंचे मतदान करने     |     चांटा मारने को लेकर हुआ विवाद, दो भाइयों ने मिलकर एक युवक को उतार दिया मौत के घाट..     |     नायब तहसीलदार की गाड़ी पलटी, चुनाव ट्रेनिंग में जाने के दौरान हुआ हादसा…     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें